रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

भाई और बहन के विशेष स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार शनिवार, 29 अगस्त 2015 को मनाया जाएगा ।

रक्षा बंधन का मुहूर्त :

रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 05 बजकर 45 मिनट से लेकर 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

नोट : भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता।

हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण पूर्णिमा यानि रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 01 बजकर 50 मिनट से लेकर रात्रि 08 बजकर 58 मिनट तक का है।

हिन्दू मान्यतानुसार रक्षाबंधन पर्व मनाने के कुछ कारण :

द्वापर युग में द्रौपदी ने श्रीकृष्ण के हाथ में चोट लगने पर कपड़ा बांधा जिसके बाद उन्होंने द्रौपदी को बहन मानकर उसकी रक्षा का वादा किया था।

चित्तौड़ की रानी कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजकर अपना भाई बनाया था। बाद में हुमायूं ने गुजरात के राजा के आक्रमण से चित्तौड़ की रक्षा की थी।

रक्षाबंधन पर्व पर महाराष्ट्र में नारियल पूजन किया जाता है।

भविष्यपुराण में यह लिखा गया है कि देवराज इन्द्र की पत्नी शची ने इन्द्र को रक्षा सूत्र बांधकर उसे अपराजित बना दिया था।

राजपुरोहित पत्रिका न्युज शोसल मिडिया कवरेज



टिप्पणियाँ