बालोतरा।ब्रह्मधाम आसोतरा में रविवार को प्रेम सभा का आयोजन किया जाएगा।वेदान्ताचार्य ध्यानारामजी महाराज ने बताया कि रविवार 13 दिसम्बर को ब्रह्मसरोवर में प्रेमसभा का आयोजन होगा। प्रेमसभा के बाद युवाप्रेरणा संस्कार शिविर पूर्व तैयारी के लिए 2 बजे से राजपुरोहित समाज के शिक्षकों की महत्त्वपूर्ण बैठक होगी । प्रेमसभा में अनंत श्रीविभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री तुलछारामजी महाराज सम्बोधित करेंगे । प्रेमसभा के दौरान विशेष प्रयोजन गुरूप्याऊ , जुंजाणी नाडी, महिलावास में विद्यालय हेतु ,बने भवन में शिक्षण संस्थान स्थापित करने को लेकर चर्चा होगी ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें