गोरक्षा कमांडो फोर्स की 20 फरवरी को होगी रैली

बालोतरा | गौरक्षा कमांडो फार्स की ओर से शहर में 20 फरवरी को रैली का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी कानसिंह पीलवा ने बताया कि रैली में 10 स्कूलों के 100 विद्यार्थी क्षेत्र के 150 कमांडो भाग लेंगे। रैली के माध्यम से लोगों में जन जागृति फैलाई जाएगी और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए आह्वान किया जाएगा। रैली में सभापति रतन खत्री, साधु समाज प्रदेशाअध्यक्ष  महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज एव गौ भगतगण भाग लेंगे। रैली 20 फरवरी को भगतसिंह स्कूल से 10 बजे रवाना होगी, जो घंटाघर के पास समाप्त की जाएगी। पीलवा ने रैली में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का आह्रान किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान   28 फरवरी को राष्ट्रव्यापी महा आंदोलन दिल्ली चलने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा !
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
संपादक-लक्ष्मण सिंह  राजपुरोहित पादरू

टिप्पणियाँ