सिवाना कस्बे के राजपुरोहित छात्रावास में "राजपुरोहित डॉट कॉम" वेबसाइट के द्वारा राजपुरोहित प्रतिभा खोज का उद्घाटन किया गया। राजपुरोहित डॉट कॉम के डायरेक्टर गोविंद सिंह राजपुरोहित ने बताया की अनोखी प्रतिभा खोज कार्यक्रम एक परीक्षा द्वारा होगा जो कि "राजपुरोहित डॉट कॉम" साइट पर पूरे भारत देश में 8 मई को होगी , परीक्षा का परिणाम 15 मई को घोषित होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को आकर्षक नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विस्तार से प्रतियोगिता परीक्षा का उल्लेख करते हुए कहा की इस परीक्षा से समाज के होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हौसला बढ़ेगा जो भविष्य निर्माण में कारगर साबित होगा । और समाज के छात्र- छात्राओं को परीक्षा में भाग लेने का आहवान किया । गोविन्द सिंह ने परीक्षा के उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से होने वाली प्रतिभा खोज व अन्य प्रतिभा खोज परीक्षा की तर्ज पर होगी, जिसमें छात्रवृत्ति मिलती हैं , इस प्रतियोगिता परीक्षा के आरंभ में पहली बार नवीं एवं दसवीं कक्षा के अभ्यार्थियों को ही शामिल किया जाएगा । भविष्य में इस वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ व परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा जिसकी जानकारी समय समय पर "राजपुरोहित डॉट कॉम" पर उपलब्ध करवाई जाएगी । साईट के माध्यम से अभ्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जायेगी। जिसका लाभ समाज के अभ्यार्थियों को मिलेगा।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें