कालंद्री| कस्बे के ब्रह्माजी मंदिर में नवप्रागण राजपुरोहित समाज की बैठक हुई। जिसमें आगामी 3 मई को होने वाले दूसरे वार्षिक महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मेले को लेकर चढ़ावे बोले गए। बैठक में रानेश्वर महादेव मंदिर के महंत दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती का सानिध्य रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मधाम ट्रस्ट कालंद्री के अध्यक्ष मालाराम राजपुरोहित मनोरा ने की। बैठक में समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर चढ़ावे बोले। इस दौरान महामंत्री शांतिलाल राजपुरोहित, तुलसीराम राजपुरोहित, गणेशराम राजपुरोहित, छेलाराम राजपुरोहित, शंकरलाल राजपुरोहित, छोगालाल राजपुरोहित, रमेश राजपुरोहित और भरत राजपुरोहित समेत अन्य समाज के लोग मौजूद थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail =rajpurohitpatrikanews@gmail.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें