लुधियाना । हंबड़ां रोड स्थित शैमरॉक क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने पुणे में आयोजित नेशनल आशिहारा कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर राजपुरोहित ने स्कूल का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप से पहले स्टूडेंट्स ने ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया। जिसमें इंटरनेशनल आशिहारा कराटे चैंपियनशिप के प्रेसिडेंट अफ्रिकन ट्रेनर काईचु हुसैन नरकर से स्टूडेंट्स ने ट्रेनिंग ली। स्टूडेंट्स को अनुशासन, आत्म रक्षा कराटे के अन्य नियमों के बारे में जानकारी दी। सुप्रिया राजपुरोहित ने 54 भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। नवजोत ने 63 भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 15 राज्यों से स्टूडेंट्स ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल पी सिंह ने स्टूडेंट्स को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। इसी तरह स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें