बैठक में की राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा

जोधपुर। राजपुरोहित सेवा न्यास की बैठक रविवार को न्यास अध्यक्ष डॉ.करणसिंह रास की अध्यक्षता में जालोरी गेट क्षेत्र में आयोजित की गई। इसमें न्यास सचिव दिनेशसिंह सिणिया ने प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। संचालन महेंद्र सिंह तिंवरी ने किया भंवरसिंह कानोडिया ने आभार जताया। उधर,राजपुरोहित छात्रावास विकास समिति की त्रैमासिक बैठक रविवार को हुई। समिति सचिव श्रवणसिंह ने बताया कि मंहत श्री  निर्मलदास जी महाराज के सान्निध्य एवं पदमसिंह के संरक्षण में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष सोहनसिंह ने बैठक का एजेंडा पदाधिकारियों के समक्ष रखा। कोषाध्यक्ष शिवसिंह जाटियावास ने विकास कार्यों पर हुए खर्चे का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

टिप्पणियाँ