जालोर। चाइनीज सामान के बहिष्कार की मुहिम जालोर जिले में असर दिखाने लगी है। इसी का नतीजा है कि बीते तीन दिन में 1800 युवाओं ने शपथ-पत्र भरकर चायनीज सामान का उपयोग नहीं करने की इस मुहिम में भाग लिया है। दीपावली तक इस मुहिम के तहत 10 हजार युवाओं से शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मुकेश राजपुरोहित ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को शह दी जा रही है। जबकि चीन की ओर से पाकिस्तान को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शह दी जा रही है। ऐसे में चीन को आर्थिक तौर पर सम्बल देने के बजाय वहां से आने वाले सामान की खरीदारी व उपयोग बंद करना देश हित में है। इसके तहत सायला कस्बे में शनिवार को सायला महाविद्यालय में एबीवीपी के जालोर-पाली संगठन मंत्री उपमन्युसिंह ने विद्यार्थियों को चाइनीज सामान का बहिष्कार कर राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें