रियां बड़ी| वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत मंगलवार को कस्बे के कमल सीनियर सैकंडरी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों के संरक्षण की जानकारी दी गई। वन अधिकारी चतरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 1 से 7 अक्टूबर तक वन विभाग द्वारा वन्य जीव संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को वन्य जीव संरक्षण के लिए आवश्यक बातें,जीवों के लिए घातक बने उद्योग,मानव द्वारा शिकार से उत्पन्न पर्यावरण असंतुलन की स्थिति को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित,शैलेष राजपुरोहित ने वन्य जीवों एवं संरक्षण पर विचार प्रकट किए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें