राजपुरोहित ने किया पदभार ग्रहण

बीकानेर | यूआईटी सेक्रेट्री नरेन्द्र राजपुरोहित ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजपुरोहित ने ऑफिस के स्टाफ और अन्य जानकारियां ली। उन्होंने मिडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री की योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए यूआईटी की इनकम बढ़ाने का काम किया जाएगा। आफिस का अब हर काम ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। यूआईटी की इनकम बढ़ाने के लिए शीघ्र ही नई आवासीय कॉलोनियां लांच की जाएगी।

टिप्पणियाँ