गेटवे ऑफ इंडिया का नाम बदलकर हो 'भारत द्वार'-राजपुरोहित

मुंबई
रिपोर्ट बाए- लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय करने की योजना पर विवाद के बीच मुंबई में भी एक। बीजेपी विधायक राजपुरोहित ने इसे अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक बताते हुए नाम बदलने की वकालत की है।

एक न्युज  चैनल के इंटरव्यू मे राजपुरोहित ने कहा कि , 'यह अग्रेजों की गुलामी का प्रतीक है। नाम बदलने से स्वतंत्रता का अहसास होगा। भारत द्वार गर्व, राष्ट्रवाद और भारतीयता का अहसास देगा।' इससे पहले  राजपुरोहित ने दक्षिण मुंबई में मैरिन लाइन्स स्टेशन का नाम बदलकर मुंबादेवी करने की मांग की थी। विधायक ने यह भी कहा कि वह शहर में सभी अंग्रेजी नामों को बदलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'क्यों रखें इंग्लिश नाम? मैं इंग्लिश के सभी नामों को बदलना चाहता हूं। जो भी स्थान मुझे याद दिलाता है कि मेरा देश गुलाम था। मैं उसका नाम बदल देना चाहता हूं।'राजपुरोहित ने बताया कि उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया का नाम बदलने का प्रस्ताव राज्य और केंद्र सरकार को भेजा है।

टिप्पणियाँ