सिवाना
क्षेत्र के गुड़ानाल गांव स्थित झुंझार मादाजी सोढ़ा के मंदिर का दो दिवसीय अठ्ठारह वां बरसी महोत्सव ब्रह्मधाम के गादीपति तपस्वी संत तुलसाराम जी महाराज के सानिध्य में एवं राजपुरोहित समाज गुड़ानाल के तत्वावधान में आयोजित होगा। रविवार को शाम हवन का आयोजन होगा। रात्रि में जागरण का आयोजन होगा। सुबह मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन होगा। दोपहर बारह बजे महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को मंदिर प्रांगण में चढ़ावे की बोलिया बोली गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें