राजपुरोहित समाज भवन निर्माण के लिए सांसद ने दिए 5 लाख

जैसलमेर || बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी द्वारा राजपुरोहित समाज के गांधी कॉलोनी स्थित समाज भवन पांच लाख रुपए की घोषणा करने पर राजपुरोहित समाज ने सांसद का आभार जताया। वही राजपुरोहित समाज के लोगों ने शनिवार को जैसलमेर में सांसद चौधरी से मुलाकात कर समाज भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्नल ने कहा की राजपुरोहित समाज परंपरागत रूप से भाजपा का वोटर रहा है। राष्ट्रनिर्माण में हमेशा भाजपा के साथ अगसर रहा है।

टिप्पणियाँ