बाड़मेर । कोरोना महामारी लॉक डाउन के चलते ब्लड बैंक । में ब्लड की कमी के चलते राजकीय अस्पताल बाड़मेर में भर्ती 2 वर्षीय धनलक्ष्मी निवासी ओगाला , बाखासर के खून की कमी के कारण राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया चिकित्सक ने हिमोग्लोबिन 3 . 5 होने पर व पॉजिटिव ब्लड की व्यवस्था करने की बात कही बच्ची के परिजन बाबु लाल ने हेमंत राजपुरोहित से संपर्क करने पर तुरंत भरोसा दिलाने के बाद तन सिंह राजपुरोहित ने अपने गांव से 30 किलोमीटर का सफर कर बाड़मेर राजकीय अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया । तन सिंह रड़वा ने 7वीं बार रक्तदान करते हुए बताया की रक्तदान महादान है क्योंकि मानव शरीर में बहने वाले रक्त का कुछ अंश मात्र का दान कर देने से बिना किसी नुकसान के किसी भी जरूरतमंद इन्सान की जिंदगी बचाई जा सकती है । हेमंत राजपुरोहित के द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में किये गये प्रयासों के बाद धीरे - धीरे इसका महत्व समझने लगे है
राजपुरोहित से प्रेरिरत होकर युवा हर समय 1 पोस्ट पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करते हैं । मरीज के परिजन बाबु लाल सियोल ने बताया की कोरोना जैसी महामारी में मरीज बच्ची के साथ मैं अकेला वो भी बाड़मेर से अनजान था , चिकित्सक द्वारा ब्लड की व्यवस्था की बात कहने के बाद मेरे द्वारा व्यवस्था करवाना चुनौती थी मगर महेश भुणिया , राणु सिंह लंगेरा के हेमंत राजपुरोहित से के बाद उम्मीद जगी बाद तन सिंह रड़वा ने आकर रक्तदान किया आभार व्यक्त करता हूँ ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें