घर परिवार से दूर एक बेटा जैसलमेर मे एक पाली मे निभा रहा है ड्यूटी





सिवाना । गुङानाल गाँव के एक सामान्य किसान परिवार से जुड़े किसान हनुमान सिंह राजपुरोहित बताते है। कि उनके दो पुत्र राजस्थान पुलिस मे है।जाबांज सिपाहीयो के रूप मे जनता की सुरक्षा के लिए दिन रात निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। जनता की सेवा देख अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। हनुमान सिंह राजपुरोहित बताते है। कि उनका बङा बैटा सुजान सिंह राजपुरोहित जैसलमेर ड्यूटी पर तैनात है।वही छोटा बैटा गौपाल सिंह राजपुरोहित पाली ज़िले मे सेवारत है। हनुमान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हमें इस संकट की घड़ी में जितना भी हो सके जनता के हित में व प्रदेश व देश के हित में कार्य करना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों मे यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

टिप्पणियाँ