ब्रम्हधाम आसोतरा की वेबसाइट लांच:-घर बैठे कर सकेंगे आरती के दर्शन

राजपुरोहित समाज के आसोतरा स्थित श्रीब्रह्माजी -सावित्री सिद्धपीठ श्रीखेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ के 37 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण मंगलवार को किया गया। वेबसाइट का लोकार्पण श्रीब्रह्मा-सावित्री सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर संत तुलसारामजी महाराज, कबीर आश्रम के संत निर्मलदास महाराज, वेदांताचार्य संत डॉ ध्यानाराम महाराज,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने
 किया.
ट्रस्ट के महामंत्री बाबूसिंह कालुड़ी ने बताया की विश्व के दूसरे ब्रह्मा मंदिर की वेबसाइट www.brahmdhamtirth.org के माध्यम से सर्व समाज आध्यात्मिक केंद्र से घर बैठे जुड़ सकेगा। कोरोना काल की परिस्थिति के चलते वेबसाइट पर सीधे आरती दर्शन की व्यवस्था भी की गई है। वेबसाइट पर देश विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए मंदिर परिसर की सम्पूर्ण जानकारी, इतिहास और व्यवस्थाओं की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। इस पर ब्रह्मधाम की स्थापना करने वाले लोक संत खेतेश्वर महाराज का जीवन परिचय, खेतेश्वर महाराज की समाधि स्थल वेकूंठ धाम की सम्पूर्ण जानकारी, सीधे आरती दर्शन की व्यवस्था की गई है। ब्रह्मधाम में होने वाली तमाम धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी आमजन और भक्त भाविकों को दूर देश में भी सुलभ होगी।


इस अवसर पर ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री गिरधारीसिंह भंवर सिंह, सिवाणा प्रधान मुकनसिंह, माझीवाला सरपंच केवलसिंह, मायलावास सरपंच अशोकसिंह और वेबसाइट तकनीकी टीम के अनिल बीती, सुनिल बीती, शंकर सिंह आसोतरा सहित राजपुरोहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ