पर्यावरण प्रेमी का संरक्षण का अनोखा संदेश: ग्रीनमैन नरपत सिंह राजपुरोहित लंगेरा ने भतीजी कि शादी के दहेज में दिए 151 पौधे बारातियों को भी एक-एक पौधा भेंट में दिया
विवाह के बाद पौधरोपण करते नव दंपत्ति लंगेरा के नवविवाहित जोड़ा हंसा कंवर और मोहनसिंह
लंगेरा गांव के नवविवाहित जोड़ा हंसा कंवर और मोहनसिंह ने अपने चाचा ग्रीनमैन नरपतसिंह राजपुरोहित से प्रभावित होकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दूल्हा-दुल्हन ने शादी संपन्न होने के बाद एक पौधा रोपा और परिजनों को आजीवन उसके संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। कोजाणियों की ढाणी लंगेरा गांव में मोहनसिंह की दुल्हन हंसा कंवर पुत्री लक्ष्मण सिंह ने विवाह संपन्न होने के बाद मायके से विदा होने से पूर्व मायके वालों को अनूठा उपहार दिया।
उन्होंने अपने पति मोहनसिंह बालेरा के साथ अपने घर में एक पौधा रोपा। ग्रीनमैन नरपतसिंह ने बताया की हंसाकंवर का विवाह ग्रीन विवाह किया गया। हंसाकंवर को दहेज में 151 पौधे दिए और बारातियों व मेहमानों को एक एक पौधा भेंट किया। हीरसिंह, दुर्गसिंह, करनसिंह, नींबसिंह, लखसिंह, मगसिंह आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें